देश

झारखंड के पलामू में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने 18 लोगों को रौंदा; 3 की मौत

 झारखंड

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्टेट हाईवे पर कार ने 18 लोगों को रौंदा दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है।

इस हादसे में घायल15 लोगों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। घटना सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे की है। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर किया गया था संस्कृतिक कार्यक्रम इसी बीच ये हादसा हो गया।

स्थानीयों ने बताया कि हाई वे के किनारे सोमवार देर शाम से कार्यक्रम किया जा रहा था। रात तकरीबन साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार कार ने 18 लोगों को रौंदते हुए निकल गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, 15 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। CCTV में कार की स्पीड बहुत तेज दिख रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कार ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button