पॉलिटिकल

MLA सुरेश राजे का वीडियो मैंने नहीं देखा है, समाचारों में पढ़ा और लोगों से सुना है – कमलनाथ

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उनके छिंदवाड़ा जिले के पाढुर्ना को जिला बनाने की घोषणा भाजपा सरकार पिछले दस साल में कई बार कर चुकी है। जब भी कोई चुनाव आता है, तक यह घोषणा हो जाती है। नगर पालिका चुनाव में भी यही घोषणा हुई थी। यह बात कमलनाथ ने शुक्रवार को मुरैना जिले के अम्बाह में पत्रकार वार्ता में कही। कमलनाथ शुक्रवार को अम्बाह में सभा करने के लिए पहुंचे हैं।

जहां पर उन्होंने पहले पत्रकार वार्ता की।  उन्होंने डबरा के विधायक  सुरेश राजे के कथित अश्लील वीडियो वायरल होने पर कहा कि उन्होंने यह वीडियो नहीं देखा है, समाचारों में पढ़ा और लोगों से सुना है। आजकल बहुत से वीडियो बना लिए जाते हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि यह वीडियो बनाया गया है। उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि भाजपा के प्रवासी विधायक आने से शायद भाजपा को उनकी हकीकत पता चल जाए कि उनकी जनता के बीच में क्या स्थिति हैं। नाथ ने कहा कि कांग्रेस का इस चुनाव में एक मात्र एजेंडा है वह है कि मध्य प्रदेश का बेहतर भविष्य। उन्होंने कहा कि हमे जो टिकट देंगे उसमें भी एक ही फार्मूला रहेगा कि जो जीतने वाला होगा उसे उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button