छत्‍तीसगढ़

धर्म की रक्षा का सन्देश देने प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज ने किया रुद्राभिषेक पूजन

रायपुर

बिरगांव ईकाई ब्राह्मण समाज के आव्हान पर पवित्र सावन महीने में विप्रजनों ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर मेटल पार्क स्थित शिव मंदिर बिरगांव में भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक पूजन कर धर्म संस्कृति की रक्षा तथा धर्म प्रचार प्रसार का सन्देश दिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति भारती किरण  शर्मा के दिशा निर्देश पर विप्र जागरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष पं. सुर्यनंद मिश्रा एवं ब्लाक अध्यक्ष  पं.हेमलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से बिरगांव क्षेत्र के ब्राह्मणों का आह्वान कर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में रुद्राभिषेक कराया। आचार्य आकाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान शिव का अभिषेक पूजन हुआ। बिरगांव नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहु ने लोगों को धर्म की रक्षा करने हेतु समस्त विप्रों को आगे रहने का सन्देश दिया। ब्राह्मण जन्म से ही संस्कारों को प्राप्त करता है तथा जीवन में उन्हीं धर्म संस्कारों के आधार पर समाज में अच्छी पहचान स्थापित करता है। समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। धर्म संस्कृति पर आधारित अनुकरणीय कार्य करने से समाज में पूजनीय बनता है।

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण बिरगावं इकाई द्वारा संगठन  के आठवें  स्थापना दिवस  पर  श्रावण  मास  के शुक्ल चतुर्थी  तिथि  मे मेटल पार्क बिरगाँव स्थित  महाकालेश्वर मंदिर में  शिव अभिषेक, दुग्धाभिषेक, सम्पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से सस्वर  मंत्रोच्चारण सहित संगीत मय,भ क्ति भाव के साथ किया गया। इसके साथ  ही मंदिर  परिसर मे बड़ पीपल, आंवला, नीम,  सीताफल, नींबु, गुलमोहर इत्यादि के वृक्ष लगाकर  उसकी  देखभाल की  जिम्मेदारी भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button