लाइफस्‍टाइल

रेलवे में 5165 नौकरियों का रास्ता साफ, NTPC भर्ती में 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं को मौका

पटना
 रेलवे की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (Non-Technical Popular Categories) के 5165 पदों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसके लिए 12वीं पास और ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं।

Railway NTPC Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की क्या प्रोसेस होगी और रेलवे की तैयारी करने वालों को अभी क्या करना चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब खोजेंगे इस स्टोरी में…

ग्रेजुएट लेवल पर कितनी वैकेंसी?
स्नातक स्तर पर 3477 पदों (RRB NTPC Graduate Vacancy) की भर्ती होनी है, जिसमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट और चीफ कमर्शियल सुपरवाइजर शामिल हैं।
पद                                                      वैकेंसी
गुड्स ट्रेन मैनेजर                                  2,750
सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट                      371
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट     300
चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर           56
कुल     3,477

12th पास कितने पदों में भर्ती?
वहीं, 12वीं स्तर पर 1688 पदों (Railway NTPC Recruitment 2026) के लिए परीक्षा ली जाएगी, इन पदों में कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क और ट्रेन्स क्लर्क शामिल हैं।

पद                                    वैकेंसी
कमर्शियल-सह-टिकट क्लर्क           700
जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट           600
अकाउंट्स क्लर्क-सह-टाइपिस्ट         200
ट्रेन्स क्लर्क                                 188
कुल                                            1,688

अभी क्यों नहीं कर सकते अप्लाई?
आपको बता दें कि वैकेंसी अप्रूव होने का मतलब ये नहीं है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी रेलवे बोर्ड ने पदों को मंजूरी दी है। इसकी भर्ती के लिए कब आवेदन करना है और भर्ती प्रक्रिया क्या होगी? अभी इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

RRB इसके लिए जल्द केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख, योग्यता, उम्र, फीस, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियमों की आधिकारिक जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही आवेदन के लिए पोर्टल शुरू हो जाएगा।

आमतौर पर क्या होती है आवेदन की प्रक्रिया?
सबसे पहले RRB की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए होमपेज पर सबसे ऊपर दिख रहे 'Create An Account' टैब पर क्लिक करें।
    यहां आपको अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, मोबाइल और आधार कार्ड नंबर सहित अपनी पर्सनल जानकारी देनी होगी। इसके बाद अपना पासवर्ड बना लें और सबमिट करें।
    अगर आपने पहले भी RRB का फॉर्म भरा है, तो दोबारा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। आप सीधे लॉगिन कर सकते हैं। रज
    लॉगिन का पेज होम पेज पर Create an Account के बगल में ही होता है। इसे क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर या ईमेल और पासवर्ड (जो आपने रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाया है) डालकर लॉगिन करें।
    लॉगिन करते ही आपको 'RRB NTPC 2026 Online Application' के लिंक पर क्लिक करना है। यहां से अपना क्षेत्रीय रेलवे मंडल सलेक्ट कर लें।
    इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरनी है, जिसमें नाम-पता, शैक्षणिक जानकारी, बैंक डिटेल, जाति और आय प्रमाण पत्र समेत आप पर लागू होने वाली सभी जरूरी जानकारी भरना है।
    अब अपनी लाइव फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना है और सेव करना है। लाइव फोटो कैप्चर करने के लिए 3 मौके ही मिलते हैं।
    इसके बाद अपनी एलिजबल पोस्ट को सलेक्ट करना है और Declaration पर दिए गए चेक बॉक्स को क्लिक करके सेव करके सबमिट कर दें। आप एडिट भी कर सकते हैं।
    अब आपके पास पेमेंट करने का बॉक्स खुलेगा, जहां आप UPI, Card या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद अप्लीकेशन हिस्ट्री में जाकर अपना भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अभी क्या करें?
रेलवे की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय मजबूत तैयारी करने का का है। खासतौर पर जिन उम्मीदवारों की नजर CBT परीक्षा पर है, उन्हें सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग जैसे प्रमुख हिस्सों की रेगुलर तैयारी जारी रखनी चाहिए।

इसके अलावा आप जरूरी दस्तावेज तैयार कर रख सकते हैं, जिसमें मार्कशीट, फोटो, पहचान पत्र और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र शामिल हैं।
कहां आएगी आधिकारिक नॉटिफिकेशन?

आवेदन शुरू होने की आधिकारिक जानकारी RRB की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर आएगी। यही एकमात्र पुख्ता स्रोत है। इसलिए कहीं और से भी जानकारी आने पर इस वेबसाइट पर जरूर कन्फर्म करें और फर्जी लिंक से सावधान रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button