देश

धनबाद ने किया कारनामा ई-नाम पोर्टल से खाद्य सामग्री की खरीद-बिक्री में बना नंबर वन

 धनबाद

केंद्र सरकार के ई-नाम पोर्टल से खाद्य सामग्री की खरीद-बिक्री में धनबाद देश में नंबर वन है। इस पोर्टल से देश के 14 राज्य खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इन राज्यों में झारखंड अव्वल है। झारखंड में रामगढ़ दूसरे, गढ़वा तीसरे और कोडरमा चौथे स्थान पर है। पोर्टल से धनबाद ने अखरोट, संतरा, सेब, केसर, आलू और प्याज की सर्वाधिक खरीद-बिक्री की है।

धनबाद ने एक करोड़ एक लाख 85 हजार रुपए का कारोबार किया गया है। रामगढ़ ने 17 लाख एक हजार रुपए का, गढ़वा ने छह लाख 95 हजार रुपए का और कोडरमा ने पांच लाख तीन हजार रुपए का कारोबार किया है।

केंद्रीय मंत्री ने की धनबाद की प्रशंसा
केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर बताया कि उत्तराखंड ने ई-नाम पोर्टल से 99 क्विंटल सेब का पहला अंतर मंडी व्यापार सफलतापूर्वक पूरा किया। विक्रेता मंडी उत्तराखंड की हल्द्वानी और खरीदार मंडी धनबाद की है। इससे किसानों को सीधे उनके खाते में डिजिटल भुगतान किया गया। मंत्री ने दूसरे ट्वीट में कहा कि जम्मू-कश्मीर के किसानों ने सोपोर मंडी से धनबाद, गढ़वा और झुमरी तिलैया को ई-नाम पोर्टल से सेब की बिक्री की। इसी तरह महाराष्ट्र की देवाला मंडी से प्याज, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से केसर, पंजाब के अबोहर से कीनू और संतरा, अलीगढ़ से आलू और अखरोट धनबाद को बेचा गया। इस पोर्टल के माध्यम से धनबाद अच्छा काम कर रहा है।

एक करोड़ 76 लाख किसान जुड़े हैं
धनबाद के कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव राकेश कुमार सिंह का कहना है कि ई-नाम पोर्टल से देश के एक करोड़ 76 लाख किसान और दो लाख 46 हजार व्यापारी जुड़े हैं। झारखंड के दो लाख 64 हजार किसान भी इस पोर्टल से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इससे बिचौलियों में कमी आएगी। पोर्टल से व्यापारी एवं किसान सीधे जुड़े हैं। उत्पाद बेचने पर किसानों को उसी दिन डिजिटल पेमेंट किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button