मनोरंजन

देव आनंद ने जिस घर में बिताए थे 40 साल , वह अब 400 करोड़ रुपये में बिकेगा

मुंबई

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आनंद का सालों पुराना घर अब 22 मंजिला टावर में तब्दील होने जा रहा है। देव आनंद और उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक ने 40 साल मुंबई के इस घर में गुजारे थे। मगर अब उनका ये घर बिक चुका है। देव आनंद के दो बच्चे हैं जिन्होंने इस घर को बेचने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करोड़ों रुपये में ये डील हुई है। आइए बताते हैं आखिर देव आनंद के घर को क्यों बेचा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि Dev Anand का जुहू वाला बंगला रियल स्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। इस घर की डील हो चुकी है। फिलहाल पेपरवर्क चल रहा है। करीब 350-400 करोड़ रुपये में इस प्राइम लोकेशन वाले बंगले को बेचा गया है।

सूत्रों ने ये भी बताया है कि अब देव आनंद के बंगले को खरीदने वाली पार्टी इसे 22 फ्लोर ऊंचे टावर में बदलने जा रही है। एक वक्त था जब माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया भी इस बंगले के पास के अपार्टमेंट में रहा करती थीं। अब 350-400 करोड़ रुपये में देव आनंद का घर बेचा जा रहा है।

देव आनंद का बंगला
कहते हैं कि जब देव आनंद में इस बंगले को बनाया था, तब ये जगह इतनी पॉपुलर नहीं थी। लेकिन आज के समय में जुहू का ये इलाका सबसे पॉश और मंहगे एरिया के लिए मशहूर है। मालूम हो, देव आनंद की पत्नी का नाम कल्पना कार्तिक है। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटा सुनील आनंद और एक बेटी देविना आनंद।

सूत्रों ने बताया कि देव आनंद ने इस घर में 40 साल बिताए थे। पिछले काफी समय से ये घर खाली पड़ा था। क्योंकि उनका बेटा सुनील आनंद यूएस में रहता है। वहीं एक्टर की बेटी देवीना मां के साथ ऊटी में रहा करती थीं। मुंबई में घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं था।

कभी जंगल जैसा हुआ करता था वो एरिया
एक पुराने इंटरव्यू में देव आनंद ने घर के बारे में बात की थी। तब उन्होंने बताया, 'अपना ये घर 1950 में बनाया था। तब जुहू एक छोटे गांव की तरह हुआ करता था। बिल्कुल जंगल की तरह दिखता था। अब तो जुहू बहुत भीड़भाड़ वाला एरिया बन चुका है।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button