देश

होम स्टे में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत तीन गिरफ्तार, बंगाल की एक किशोरी करवाई मुक्त

आगरा

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में पूर्वी गेट के पास स्थित एक होम स्टे में शनिवार की दोपहर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। मौके से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक किशोरी को मुक्त कराया। इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि होम स्टे में देह व्यापार की सूचना मिली थी। एसीपी सदर अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। कमरे में एक किशोरी भी मिली।

किशोरी पश्चिमी बंगाल की निवासी है और उसका आधार कार्ड दिल्ली का है।। चार दिन पहले ही आगरा लाया गया था। पकड़ी गई महिला उसे लेकर आई थी। किशोरी उस महिला को अपनी मौसी बता रही है। प्किशोरी और महिला के बयान अलग थे। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजगंज थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आरोपियों में एक होम स्टे का कर्मचारी है। दूसरा ग्राहक है। होम स्टे में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। जिस किशोरी को मौके से मुक्त कराया गया है उससे भी देह व्यापार कराया जा रहा था। किशोरी को महिला पहले दिल्ली भी लेकर गई थी। किशोरी का पहचान पत्र दिल्ली के पते का है। किशोरी की उम्र 15 वर्षीय बताई जा रही है। उसे दिल्ली से चार दिन पहले यहां लाया गया था।

पकड़ी गई महिला खुद को किशोरी की मौसी बता रही है। पुलिस ने किशोरी और महिला से अलग-अलग पूछताछ की। उनके बयान अलग थे। महिला पहले खुद को किशोरी की बहन बता रही थी। बाद में वह मौसी बताने लगी। लड़की को केस दर्ज होने पर गवाह के रूप में पेश किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button